नवगछिया। सेना में अग्निवीर की बहाली के विरोध में भारत बंद का नवगछिया में कोई असर नहीं दिखा। पुलिस प्रशासन के कड़े बंदोबस्त के बीच बन्द समर्थक घर से नही निकले। चप्पे चप्पे पर बलों की तैनाती की गई थी। दो कंपनी पैरामिलिट्री को भी जगह-जगह लगाया गया था।

सुबह सात बजे ही एसपी एसडीओ ,एसडीपीओ ने पीस बलो के साथ नवगछिया रेलवे स्टेशन, खरीक स्टेशन, बिहार स्टेशन, रंगरा, खरीक बिहार चौक पर जाकर बिधि व्यवस्था का जायजा लिया। बिहपुर चौक पर एसपी ने छात्रों को भी समझाया कहा कि वे शांतिपूर्वक अपनी बातों को रखे।

नवगछिया में भारत बंद को देखते हुए छात्र के उग्र आंदोलन को लेकर एहतियातन बरसते हुए नवगछिया एसपी ने 400 पुलिस बल एवं 15 जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की नियुक्त किया था। नवगछिया एसपी ने सुशांत कुमार सरोज एसडीपीओ दिलीप कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी प्रशिक्षु आईएएस यतेंद्र कुमार पाल के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण कर रहे थे। एसपी ने बताया कि कहीं पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *