होमगार्ड बहाली में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। भागलपुर पुलिस जिले में कुल 382 रिक्तियां थी, जबकि 315 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन हुआ है। नवगछिया पुलिस जिले में कुल 275 रिक्तियां थी, जबकि वहां के 247 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन हुआ है।
Total Downloads: 206
होमगार्ड के भागलपुर जिले के समादेष्टा त्रिलोकनाथ झा ने बताया कि भागलपुर जिला के सभी सफल अभ्यर्थियों का सत्यापन कार्य 27 जून को सुबह नौ बजे से और नवगछिया पुलिस जिले के सभी सफल अभ्यर्थियों का सत्यापन कार्य 28 जून को सुबह नौ बजे से जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के प्रांगण में आयोजित होगा। उन सभी सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
सत्यापन के समय ये अपने साथ लाना जरूरी:
भागलपुर और नवगछिया पुलिस जिले के सफल अभ्यर्थियों के लिए सत्यापन के दौरान जो कागजात और प्रमाण पत्र लाना जरूरी है उनमें पासपोर्ट साइज की छह रंगीन फोटो, जाति एवं आवासीय का मूल और स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति, आधर कार्ड, जन्मतिथि के सत्यापन के लिए मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, मैट्रिक का अंक पत्र और अन्य सभी शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र और उसकी स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति शामिल है। जिला समादेष्टा ने बताया कि प्रखंडवार ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के अंतिम सूची जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि चार से 16 मई तक मारवाड़ी कॉलेज मैदान में होमगार्ड बहाली के लिए शारीरिक परीक्षा और मेडिकल जांच आयोजित की गई थी।

