बिहपुर । हरिओ पंचायत के कोसी पार गांव कहारपुर वार्ड नंबर 4 और 5 में कोसी के बढ़ते जलस्तर के साथ ही कोसी का कटाव शुरू हो गया है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैं। लोग खून पसीने की कमाई से बने अपने घर को तोड़कर हटाने को विवश हैं। बुधवार को कोई लोग अपने घर को तोड़कर हटाते दिखे।

मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह, पंचायत समिति प्रतिनिधि शिवशंकर दास और वार्ड सदस्य जनीस बैठा ने बताया कि तुलो रविदास, मंचन रविदास, सक्कल रविदास, लखन रविदास, चानो तांती, फूलो तांती, शंभू तांती, प्रभु तांती, बीजो तांती, धनंजय शर्मा, रोहित शर्मा , सुमन शर्मा , मंगल तांती, सर्वेश शर्मा और लक्ष्मण शर्मा का घर बिल्कुल कटाव के मुहाने पर है।

वहीं नुनिया दीदी, नेपाली शर्मा, मंगल शर्मा, छंगूरी शर्मा और श्याम कमल सिंह का बासा कोसी में समा गया। कोसी का कटाव कहारपुर के दक्षिण व पश्चिम दिशा से शुरू हो गया है। वहीं कई ग्रामीणों ने बताया हमलोग रतजगा कर रहे हैं। हमलोग अब भगवान के भरोसे हैं। इस गांव के सैकड़ों लोग जो कोसी कटाव के शिकार होकर रेलवे व सड़क किनारे रह रहे हैं। उसको भी प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं मिला पायी है। अब हमलोगों का घर कट जाएगा। हमलोग कहां जायेंगे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *