बिहार के मधेपुरा से 30 हजार में दुल्हन बेचने का मामला सामना आया है। रुपए लेकर 14 साल की नाबालिग बच्ची की शादी उत्तर प्रदेश के 40 साल के व्यक्ति से कराई जा रही है। हालांकि समय रहते पुलिस के हस्तक्षेप से बच्ची बाल बाल बच गई। पुलिस ने दूल्हा और दलाल समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुरलीगंज थाना इलाके के रजनी परसादी गांव का है। यह भी पता चला है इस इलाके में संगठित रैकेट चलता है जो स्थानीय लड़कियों की शादी दूसरे राज्यों में करवाकर पैसे कमाता है। बिहार के मधेपुरा समेत कोसी और सीमांचल इलाकों में यह काम काफी चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात रजनी परसादी में एक 14 साल की लड़की की शादी किसी अधेड़ से कराई जा रही थी। जब गांव वालों को इसकी खबर मिली तो मुखिया को बताया गया। मुखिया ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए रजनी पहुंच गई और शोदी को रोक दिया। छानबीन में पता चला कि दुल्हन नाबालिग है जो मात्र14 साल की है। जबकि दूल्हे की उम्र 40 साल से ज्यादा है। पुलिस ने न सिर्फ शादी रोकी बल्कि दूल्हे समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दूल्हा उत्तर प्रदेश के शामली गांव का निवासी ज्वाला सिंह है।

गिरफ्तार ज्वाला ने बताया कि उसके इलाके के कई लोगों की शादी मधेपुरा में हुई है। इसीलिए वह भी शादी कर रहा है। ज्वाला को यहां तक लाने वाली दलाल जुलेखा खातुन ने भी अपनी बेटी की शादी यूपी में किया हुआ है। उसने बताया कि शादी बच्ची के माता-पिता की सहमति से हो रही थी।

स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि बच्ची शादी नहीं करना चाहती थी। तो उसे बहला-फुसलाकर उसे फूआ के घर शादी के लिए लाया गया। बेमेल जोड़े को देखकर लोगों शंका हुई और धीरे धीरे बात खुल गई।

इस मामले में पीड़ित लड़की के भाई ने बताया कि माता पिता छुपाकर यह शादी कर रहे थे। उसे कोई जानकारी माता-पिता ने नहीं दी गई थी। वह जानता तो पहले रोक देता। इस मामले में मुरलीगंज के प्रभारी बाल विकास परियोजना के पदाधिकारी अहमद राजा खान के बयान पर मुरलीगंज थाने में एफआईर किया गया है वहीं रजनी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजीव राजा ने बताया कि इस शादी के लिए लड़की के पिता को 30000 रुपए दिए गए थे। और देने का लालच भी दिया गया था। खोजा गया तो पता चला कि पिता फरार चुका है। पुलिस उसे भी गिरफ्तार करेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *