विक्रमशिला सेतु पर समानांतर फोर लेन बनाना है। इसका काम अगस्त माह से शुरु हो सकता है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन द्वारा दी गई। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में भू अर्जन से संबंधित परियोजनाओं की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोर लेन पहुंच पथ निर्माण के वर्तमान स्थिति समीक्षा क्रम में संबंधित अधियाची विभाग प्रतिनिधि द्वारा जानकारी दी गई। उक्त परियोजना का टेक्निकल बीड अपलोड हो गया है। अगस्त 2022 में परियोजना संबंधित कार्य प्रारंभ होना संभावित है।

कार्यपालक अभियंता को निर्माण कार्य जल्द शुरु करने का निर्देश

परियोजना क्रियान्वयन निमित आवश्यक भूमि संबंधित विभाग को उपलब्ध कराई जा चुकी है। बैठक में संबंधित कार्यपालक अभियंता को परियोजना संबंधी निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ कराने के लिए निर्देशित किया गया। चोरहर घाट पर पुल व पहुंच पथ निर्माण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गई। परियोजना अंतर्गत कुल दो मौजा में 1.1475 करोड़ रुपए मुआवजा राशि का भुगतान भू धारियों को किया जा चुका है। शेष के भुगतान कार्य में तेजी लाने का निर्देश जिला भू अर्जन पदाधिकारी को दिया गया है।

डीपीआर में त्रिमूर्ति चौक से मिर्जनहाट तक फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण का भी प्रस्ताव

जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा क्रम में बैठक में उपस्थित वरीय परियोजना अभियंता बिहार राज्य पूल निर्माण निगम लिमिटेड,भागलपुर द्वारा जानकारी दी गई की डीपीआर में त्रिमूर्ति चौक से मिर्जनहाट तक फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रस्ताव सम्मिलित है। साथ ही इशाक चक को भी जोड़ने का प्रस्ताव सम्मिलित है। संबंधित वरीय परियोजना अभियंता द्वारा अवगत कराया गया की परियोजना स्थल पर कई जगहों पर अतिक्रमित किया गया है, संबंधित पदाधिकारी संदर्भित भूमि के अतिक्रमण मुक्ति की दिशा में अविलंब प्रभावशाली कारवाई सुनिश्चित करेंगे। बैठक में अपर समाहर्ता,जिला भू अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *