नवगछिया। कदवा ओपी के कदवा बगडी टोला निवासी जितेंद्र कुमार यादव को किसी वांछित केस में अभियुक्त होने के कारण कदवा पुलिस के द्वारा पकड़ा गया। पकडने के उपरांत उसे थाना में लाकर पेड़ से बांध दिया गया। जब इस बात की जानकारी उनके परिजनों को हुई तो मौके पर बड़ा भाई जितेंद्र कुमार यादव थाना पहुंच कर गिरफ्तारी की वजह जानना चाहा और पेड़ से बांधने का विरोध किया और इसका फोटो अपने मोबाइल में खींच लिया।

इस बात की जानकारी थाना प्रभारी को हुई उन्होंने आक्रोश में आकर अन्य पुलिसकर्मी के साथ मिलकर गाली-गलोज एवं लाठी-डंडे से लैस होकर जमीन पर गिराकर लात-घूसों से मारपीट किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी के द्वारा धमकी भरा फरमान दिया गया कि तुमको भी किसी झूठे मुकदमें में फंसाकर जेल भेज दिया जाएगा।

इस संबंध में जितेंद्र कुमार यादव के द्वारा नवगछिया पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर विधिसम्मत कारवाई करने की मांग की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *