नवगछिया : भागलपुर में हवाई सेवा शुरू कराने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। इसकी गूंज भागलपुर, नवगछिया के बाद अब कोसी पार ढोलबज्जा और खैरपुर कदवा पंचायत में भी सुनाई पड़ी।

नवगछिया प्रखंड के कोसी पार ढोलबज्जा पंचायत भवन चौक और खैरपुर के चाणक्य पाठशाला में भागलपुर हवाई जहाज संघर्ष समिति के आंदोलनकारी सदस्य समाजसेवी सुबोध मंडल के नेतृत्व में जन जागरूकता अभियान चलाकर सभी लोगों से सहयोग की अपील की, ताकि भागलपुर से अविलंब हवाई सेवा शुरू हो सके।

इस अवसर पर अंगिका कवि फूल कुमार अकेला व सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कुमार कन्हैया ने अगर भागलपुर से हवाई सेवा शुरू होने से क्षेत्र में नये-नये उद्योग लगेंगे। पटना के बाद भागलपुर सबसे व्यवस्थित शहरों में से एक है।

संघर्ष समिति के सदस्य सुबोध मंडल ने कहा कि भागलपुर से 30-40 सीटर विमान की उड़ान भरने के लिए पर्याप्त जगह है। रणवे की स्थति भी ठीक है। सौंदर्यीकरण के लिए 14 करोड़ रुपया भी प्राप्त हुआ है। भागलपुर में स्मार्ट परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराया जाना समय की मांग है। हवाई सेवा की शुरुआत होने के बाद स्थानीय लोगों को एयर एंबुलेंस की भी सुविधा मिल पाएगी। जब तक भागलपुर से हवाई सेवा की शुरुआत की घोषणा नहीं की जाती है, तब तक यह आंदोलन नहीं थमेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *