बिहपुर । बहुप्रतीक्षित एनएच 106 मिसिंग लिंक (30 किलोमीटर ) बिहपुर से फूलोत के बीच पुल सह सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरिओ गांव के समीप त्रिमुहान कोसी घाट और एन एच 31के बीच छह लेन टोल प्लाजा का निर्माण होगा।
Total Downloads: 165
वहीं टोला प्लाजा निर्माण के बीच में ही गुम्मा शाह अलेह का मजार आ रही है। शुक्रवार को इस मजार को हटाने को लेकर एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल, एसडीपीओ दिलीप कुमार व प्रभारी सीओ रोहित कुमार और कमिटी के लोगों से लंबी बातचीत हुई।
कमेटी की ओर से कहा गया मजार अपने जगह से नहीं हटाया जा सकता है। मजार को यथावत अपने स्थान पर रखते हुये टोल प्लाजा और सड़क का निर्माण किया जाय। एसडीओ ने बताया कि मजार हटाने को लेकर कमेटी के सदस्यों से खुशनुमा माहौल में कई बिंदुओं पर बातचीत हुई है। कुछ बिंदुओं पर बात बनी है।

पुनः एक सप्ताह बाद बातचीत होगी और हल निकाला जाएगा। इस मौके पर जिप सदस्य मोइन राइन, जिप प्रतिनिधि चंदन कुंवर, उपप्रमुख एनामुल, मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह समेत कमेटी के मोहम्मद इरफान आलम, मास्टर अयूब, बिहपुर खानकाह के नायब सज्ज्दानशी मौलाना सब्बर अली खान फीरीदी, मोहम्मद अरशद अली समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
