नवगछिया । राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हुई निर्मम हत्या के विरोध में रविवार को हिंदु एकता संगठन बैनर तले तिरंगा के साथ खरीक में आक्रोश मार्च निकाला गया। आक्रोश मार्च रामगढ़ स्थित काली मंदिर परिसर से चलकर कठेला गांव से होकर उर्दू चौक पहुंचा।

जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री और कन्हैया के हत्यारे का पुतला दहन किया गया। इसके बाद मार्च रामगढ़ काली मंदिर पहुंचा। जहां कन्हैया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस आक्रोश मार्च में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप, प्रखंड अध्यक्ष आलोक चौरसिया, राजेश मणि, सूरज लाठ, सज्जन भारद्वाज, सुमित कुमार, सौरभ चौधरी, परशुराम कुमार, चंदन कुमार, सन्नी कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *