नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के जपतैली गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट और लाठी डंडे चलने की सूचना है. इस संदर्भ में मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें लोग लाठी से मारपीट करते देखे जा रहे हैं. वीडियो में हथियार के साथ एक शख्स खड़ा दिख रहा है.

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने मामले को गंभीरता लेते हुए पदाधिकारियों को जांच करने का आदेश दिया है. एसपी ने कहा कि इस संदर्भ में जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

परवत्ता थाना से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की है. देर शाम तक एक पक्ष से बबीता देवी नाम की महिला ने थाने में आवेदन दिया है. जिसे पुलिस द्वारा इलाज के लिए भेजे जाने की जानकारी दी गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *