बिहपुर । बकरीद को लेकर सोमवार को बिहपुर थाना परिसर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीडीओ सतीश कुमार और संचालन थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने की। प्रभारी सीओ रोहित कुमार, आरओ आमिर हुसैन, पीएसआई आशुतोष कुमार भी मौजूद थे।
Total Downloads: 372
बताया गया कि 10 जुलाई को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। बकरीद के दौरान क्षेत्र पुलिस की गश्ती होती रहेगी। इस दौरान पुलिस की शराबियों के साथ-साथ हुडदंगियों पर पर भी की पैनी नजर रहेगी।
बकरीद त्योहार को शांति एवं भाईचारे के साथ मनाये। इस दौरान किसी प्रकार के अफवाह से बचें। इस दौरान जिप मोइन राइन, उपप्रमुख एनामुल, राजद जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, सरपंच प्रमोद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण उर्फ फोर्ड, मुखिया सलाउद्दीन, अरशद अली आदि समेत कई लोग मौजूद थे।

