नारायणपुर : प्रखंड के रायपुर व मौजमाबाद में भवानीपुर पुलिस व एमएलटी टीम ने शराब को लेकर छापेमारी किया। जिसमें रायपुर गांव से तस्कर सुनील कुमार शर्मा को 89 लीटर शराब के साथ भुसखाड़ से गिरफ्तार किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 162
वहीं मौजमाबाद रेलवे किनारे बासा से तस्कर बौकु चौधरी को भी गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि दोनों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भागलपुर जेल भेजा जाएगा। मौके पर एमएलटी टीम के एसआई चंदन दुबे, एएसआई मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
