नवगछिया : रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में आग लगने से तीन घर जल कर राख हो गए. पीड़ित लोगों में दिनेश यादव, भागो यादव और दिलीप यादव है. मौके पर पहुंचे भवानीपुर गांव के मुखिया मुकेश शर्मा ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
हालांकि दमकल के पहुंचने तक तीनों घरों के सामान जल कर राख हो गए थे. दमकल के पहुंचने के बाद आग पर काबू किया गया. भवानीपुर मुखिया मुकेश शर्मा, पेक्स अध्यक्ष मुकेश यादव, सीताराम यादव और इंदल यादव, संतोष यादव ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को राहत व मुआवजा देने की मांग की है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
