नवगछिया : खरीक से जिला परिषद सदस्य गौरव राय के भाई कुमार रितुध्वज उर्फ सोनू राय की हत्या मामले में गुरुवार को एडीजे -एक के कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान चश्मदीद सोनू कुंवर ने गवाही दी। हालांकि गवाही अधूरी रह गई। अगली तारीख पर दोबारा गवाही होगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
इस दौरान जेल में बंद आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लाया गया। सुनवाई के दौरान बक्सर जेल में बंद आरोपी राकेश कुमार और नवगछिया जेल में बंद छोटू उर्फ पुरुषोत्तम को पेशी पर लाया गया।
सरकार की ओर से पीपी सत्यनारायण प्रसाद साह ने बहस की। गौरतलब है कि सोनू राय की 17 अक्टूबर 2019 की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने परवत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
