नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर चौक पर कार्रवाई करते हुए 198 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने के साथ शराब ढोने में इस्तेमाल चारपहिया वाहन भी जब्त किया है।

भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि 22 अगस्त को सूचना मिली थी कि सफेद रंग के चारपहिया वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर BR02BM-5609) से भारी मात्रा में शराब बिहपुर से नारायणपुर की ओर ले जाई जा रही है।

सूचना के सत्यापन के बाद भवानीपुर पुलिस ने नारायणपुर चौक पर वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 198 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने वाहन चालक मोहम्मद उमर, पिता मोहम्मद कलीम, निवासी दुधानी, थाना टॉवर चौक, जिला दुमका (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद शराब और वाहन को विधिवत जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *