नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मोर्चा कार्यक्रम के तहत गोपालपुर विधानसभा में कारगिल के शहीद रतन सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शहीद के ज्येष्ठ पुत्र रूपेश सिंह से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया गया।
Total Downloads: 92
मौके पर मुख्य प्रवासी अतिथि नीलूपम दास राष्ट्रीय मंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, नीरज पासवान राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री आलोक सिंह, प्रभारी पुलकित सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रवि कुमार साह, जिला प्रवक्ता रविरंजन वरिष्ठ कार्यकर्ता अरविंद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मनोज पासवान, मुकेश कुमार, ओमप्रकाश मंडल सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
