Wooden justice gavel and block with brass

नवगछिया के खरीक से जिला परिषद सदस्य गौरव राय के भाई कुमार रितुध्वज उर्फ सोनू राय की हत्या मामले में गुरुवार को एडीजे -एक के कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान चश्मदीद सोनू कुंवर ने गवाही दी। हालांकि गवाही अधूरी रह गई। अगली तारीख पर दोबारा गवाही होगी।

इस दौरान जेल में बंद आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लाया गया। सुनवाई के दौरान बक्सर जेल में बंद आरोपी राकेश कुमार और नवगछिया जेल में बंद छोटू उर्फ पुरुषोत्तम को पेशी पर लाया गया।

सरकार की ओर से पीपी सत्यनारायण प्रसाद साह ने बहस की। गौरतलब है कि सोनू राय की 17 अक्टूबर 2019 की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने परवत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *