बिहपुर । प्रखंड के मड़वा गांव स्थित ब्रजलेश्वरनाथ धाम में सावन की तीसरी सोमवारी पर भगवान शिव को जल चढ़ाने आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार की अहले सुबह से ही ब्रजलेश्वरधाम हर-हर महादेव व बोलबम के जयकारे गूंजने लगे।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

वहीं सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, पंसस विमल शर्मा, गोपाल चौधरी, चंदन चौधरी, आशुतोष चौधरी और डब्लू राय, संजय राय, विक्की चौधरी, विलास कुंवर ने बताया कि यहां तीस हजार डाकबम सहित एक लाख पांच हजार शिवभक्तों ने महादेव का जलाभिषेक किया। बाबा को जल चढ़ाने का सिलसिला शाम तक जारी था।

सोमवारी को लेकर मंदिर को फूलों से सजाया गया था और मंदिर के गर्भगृह और मेला परिसर सीसीटीवी के निगरानी में थे। मंदिर के गर्भगृह में महिला व पुरुष शिवभक्तों को अलग-अलग प्रवेश द्वार से प्रवेश कराया जा रहा था। कांवरियों की हर प्रकार से ख्याल रखा जा रहा था। वहीं कांवरियों की सुरक्षा के लिये झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार और बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मेला क्षेत्र में भ्रमणशील नजर आये। वहीं डाकबम डीजे के धुन पर जमकर नाच रहे थे। इस दौरान पूरा इलाका गेरुआ रंगों से सराबोर दिख रहा था।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet