नवगछिया। रंगरा के झल्लू दास टोला तिनटंगा में रविवार सुबह सुबह एक डॉल्फिन मरी मिली। डॉल्फिन मरने की सूचना पर नवगछिया बन विभाग के रेंज अधिकारी पीएन सिंह अपने सहयोगी कर्मी के साथ दियारा पहुंचकर मृत डॉल्फिन क़ अपने में साथ लेकर भागलपुर सुंदरवन गए। भागलपुर सुंदरवन में डॉल्फिन का पोस्टमार्टम कराया गया।
Total Downloads: 380
घटना को लेकर डीएफओ ने तत्काल जांच का निर्देश दिया कि किस परिस्थिति में डॉल्फिन की मृत्यु हुई है। डॉल्फिन के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि मृत डॉल्फिन गंगा नदी के धारा में कटाव के साथ यहां पर पहुंचा था जिसके कारण इसकी सूचना वन विभाग को स्थानीय गंगा प्राणी के द्वारा दिया गया है ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों ने उसे पोस्टमार्टम हेतु भागलपुर सुंदरवन ले गया है। डॉल्फिन के मुंह पर चोट का निशान है जहां से खून आने की बात स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया है।

