नवगछिया। महागठबंधन के आह्वान पर राष्ट्रीय जनता दल, भाकपा-माले, भाकपा, माकापा ने रविवार को नवगछिया में महंगाई, बेरोजगारी और मुस्लिमों को बदनाम करने की साजिश, खाद्य पदार्थ जैसी आवश्यक वस्तुओं, जीवन रक्षक दवाइयों पर लगे जीएसटी सहित अन्य मुद्दों पर प्रतिरोध मार्च निकाला। मार्च राजद कार्यालय से निकलकर पूरे बाजार का परिभ्रमण कर स्टेशन गोलंबर पहुंचा।

मार्च का नेतृत्व गोपालपुर विधानसभा के महागठबंधन पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार, भाकपा-माले के प्रखंड सचिव रामदेव सिंह, इनौस के राज्य सह सचिव गौरी शंकर राय, भाकपा के प्रकाश मंडल ने संयुक्त रूप से किया। सभा मे वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बाढ़ और सुखाड़ के मुद्दों पर जमकर घेरा।

मार्च स्टेशन परिसर चौक पंहुचा जहां प्रतिरोध सभा आयोजित किया गया। राजद की ओर से जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, जिला प्रधान महासचिव संजय कुमार मंडल, सचिव महेश फौजी, प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव, प्रमोद चौबे , अशोक कुमार शहीद बैठा धर्मेंद्र कुमार ,नरेश यादव गौरी शंकर यादव, खगेश यादव शंभू यादव, भाकपा माले के प्रखंड सचिव रामदेव सिंह जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी सदस्य राधे श्याम रजक, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *