नवगछिया:- श्री सद्गुरू साईंनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार को डाक सेवा तिनटंगा करारी के सैकड़ो श्रधालुओं ने कावड़ यात्रियों के बीच श्री साईंनाथ सेवा समिति के उपाध्यक्ष कान्तेश उर्फ टीनू ने तिनटंगा डाक सेवा दल के साथ रजौन, नोनीहाट सहित विभिन्न जगह पर फल, जुस , शरबत स्परै का वितरण किया मौके श्री सद्गुरू साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार ने कहा की मानव की सेवा ही ईश्वर की सेवा है
ऐसे आयोजन से भक्ति भाव में उर्जा के साथ खुशी मिलती है वहीं उपाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू ने कहा की इस प्रकार का शिविर सही मायने में सेवा शब्द को चरितार्थ करता है। मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। श्रावण में कांवरियों की सेवा के लिए ऐसे शिविर की अहम भूमिका होती है। शिविर में कांवरियों के लिए नि:शुल्क पेयजल चाय, अल्पाहार की व्यवस्था की गयी।
मौकै पर। श्री साईंनाथ सेवा समिति के उपाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ़ टीनु यादव, शुभम कुमार यादव, निरज कुमार ,मिथुन यादव, सजन शर्मा, पिन्टु यादव, सौगंध कुमार, अंकित, कुमार ,सत्यम कुमार, पवन कुमार,रंजीत शाह, छोटु कुमार,सुबोध भगत सहित सैकड़ों संख्याओं में डाक कावड़ सेवा में सहयोग किया||


