नवगछिया सहित आसपास के रंगरा, गोपालपुर, इस्माईलपुर और खरीक प्रखंडों में मुहर्रम का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर नवगछिया बाजार में सुबह ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुहर्रम का जुलूस निकला। बाजार में मनियामोर, मख्खातकिया, मुमताज मोहल्ला से निकला जुलूस में युवाओं ने करतब दिखाए। इस दौरान थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण, दारोगा राजेश राम, दारोगा मकबूल सहित जवान जुलूस के साथ चलते रहे। संध्या समय भी बाजार में जुलूस निकला। वहीं रंगरा प्रखंड के गांव में भी निकले जुलूस में लोगों ने कतरब दिखाये। मौके पर मुखिया नवीन कुमार, अजहर आलम, थानाध्यक्ष महताब खां मौजूद थे। गोपालपुर और इस्माईलपुर प्रखंडों में भी मुहर्रम का त्योहार मनाया गया।
Total Downloads: 92
नवगछिया। खरीक प्रखंड के मिरजाफरी, ध्रुवगंज, नागरटोला, खरीक बाजार, कड़हरू, पूर्वी व पश्चिमी घरारी समेत विभिन्न गांवों से सुबह और शाम में मुहर्रम कमेटी के सदस्यों द्वारा तिरंगा के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। इस दौरान हिन्दुस्तान जिंदाबाद…या हुसैन समेत अन्य नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
युवाओं के हाथों में निशान के साथ लहराता तिरंगा देखते बन रहा था। सभी जुलूस में शामिल युवाओं की टीम जगह-जगह खेल-प्रदर्शन करते हुए खरीक बाजार स्थित गोल चौक पहुंचा। जहां सभी जुलूस का मिलान हुआ। इसके बाद बारी-बारी से सभी जुलूस अपने-अपने गांव-गांव लौटे। देर शाम पहलाम के लिए पुनः गांव से जुलूस निकालकर गोल चौक पहुंचे।

जहां देर रात पहलाम के लिए करबला जाने का सिलसिला जारी था। वहीं मुहर्रम कमेटी की ओर से मो. नजाकत अंसारी, नेमत अंसारी, कमरूज्जमा अंसारी थे। नवगछिया एसपी एसके सरोज, एसडीओ यतेन्द्र पाल, एसडीपीओ दिलीप कुमार समेत अन्य अफसरों ने भी जुलूस का जायजा लिया और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखा।
