नवगछिया । इस्माईलपुर दुर्गा स्थान के पास गंगा नदी में स्नान के दौरान कुर्सेला जिला कटिहार निवासी युवक गहरे पानी में डूब गया। गुरुवार की शाम तक युवक की तलाश जारी थी।
Total Downloads: 166
कुर्सेला निवासी आशीष कुमार पिता रंजीत मंडल अपने मामा फुलकिया निवासी अवधेश मंडल के यहा अपनी मां के साथ रक्षाबंधन में आया था। गुरुवार के सुबह वह अपने ममेरे भाई के साथ गंगा स्नान करने गया और गंगा में स्नान करते हुए पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में डूब गया। युवक ने कुर्सेला में इंटर मीडिएट की परीक्षा पास किया है।
उसके पिता रणजीत मण्डल कुर्सेला में ग्रामीण चिकित्सक हैं। घटना के बाद इस्माईलपुर जिला परिषद बिपिन कुमार ने एसडीआरएफ की सहायता से गंगा नदी में बोट से घंटों खोजबीन की लेकिन युवक का पता नहीं चला। देर रात तक युवक की तलाश जारी थी। युवक के परिजन दिन भर गंगा किनारे बैठे रोते बिलखते और खोजने में सहयोग कर रहे थे।

