नवगछिया। लोजपा रामविलास का कार्यकर्ता सम्मेलन, जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान की अध्यक्षता में बिहारी अतिथि सदन नवगछिया में आयोजित की गई। सम्मेलन में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक सतीश कुमार मुख्य अतिथि थे।

लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव सह गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश भगत ने कहा कि लोजपा कार्यकर्ता संगठित होकर समाज के हित की लड़ाई लड़ेगी। सतीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही पलटूराम नहीं है उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी पलटू राम है

जिन्होंने चुनाव में कहा था कि सरकार बनते ही मैं 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम करूंगा आज कहते हैं कि मैं मुख्यमंत्री कहां बना मैं तो उपमुख्यमंत्री बना हूं। कार्यक्रम में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामावतार शर्मा, महिला सेल के जिला अध्यक्ष माला जयसवाल, अशोक ठाकुर, धर्म लाल मंडल आदि उपस्थित हुए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *