नवगछिया : नवगछिया प्रखंड कृषि साख सहयोग समिति के अंतर्गत मनियामोर उजानी पैक्स की वार्षिक आम सभा रविवार की सुबह नगर परिषद नवगछिया क्षेत्र अंतर्गत मनियामोर उजानी पैक्स के अध्यक्ष मो. मोजिम के दरवाजे पर आयोजित की गई। मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुरेश कुमार चौधरी, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक रमन उर्फ टीएन यादव, वार्ड पार्षद मोहम्मद सलाउद्दीन, मोहम्मद शाहजहां, मदन प्रसाद शर्मा, पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो मोहिउद्दीन, मो अनवर सहित 521 से अधिक पैक्स सदस्य शामिल हुए।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 567

प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुरेश कुमार चौधरी ने पैक्स अध्यक्ष मो. मोजिम और पैक्स प्रबंधक मो मुजाहिद आलम को निर्देश दिया कि पैक्स के सदस्यों की संख्या में नए सदस्यों को जोड़कर बढ़ोतरी की जाए।

वहीं मौके पर पैक्स अध्यक्ष मो मोजिम ने बताया कि इस पैक्स में 2035 सदस्य हैं। किन्ही को कोई शिकायत नहीं है। इस वार्षिक सभा के दौरान सदस्यों ने मांग की कि पैक्स के माध्यम से डीएपी और पोटाश तथा यूरिया इत्यादि खाद भी उपलब्ध कराया जाए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *