नवगछिया । 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के सभी सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों सहित सभी सरकारी कार्यालय परिसर में हर्सोल्लास व बड़े ही शान से तिरंगा फहराया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय नवगछिया में नवगछिया पुलिस अधीक्षक शुशांत कुमार सरोज, नवगछिया अनुमंडलीय पदाधिकारी आवास कार्यालय में प्रातः 8.30 बजे तिरंगा फहराया गया। नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में सुबह 9.05 बजे यतेंद्र कुमार पाल ने झंडोत्तोलन किया। नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में 9.30 बजे एसडीपीओ दिलीप कुमार ने झंडोत्तोलन किया।

नवगछिया कारा में 9.40 बजे, कृषि उत्पादन बाजार समिति नवगछिया में 10.00 बजे, पुलिस लाईन नवगछिया में एसपी ने 10.20 बजे झंडोत्तोलन किया। आदर्श थाना नवगछिया में 10.35 बजे, अनुमंडल अस्पताल 10.45 बजे, गोपाल गौशाला में 11 बजे जबकि 11.30 बजे नगर पंचायत में झंडोत्तोलन किया गया। वहीं पुलिस जिला के विभिन्न थानों महिला थाना थानाध्यक्ष स्वाति कुमारी, एससीएसटी थाना अवधेश राम, रंगडा थाना में महताब खान, गोपालपुर में थानाध्यक्ष नीरज कुमार, स्माइलपुर में मणि पासवान, परबत्ता में थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव, कदवा थाना चंदन दुबे, ढोलबज्ज़ा थाना लक्ष्मण राम, खरीक में थानाध्यक्ष पंकज कुमार, नदी थाना में अशोक कुमार, बिहपुर थाना में सर्किल इंस्पेक्टर विनय कुमार एवं थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, झंडापुर थाना में भूपेंद्र कुमार, भवानीपुर थाना में रमेश कुमार थानाध्यक्ष द्वारा झंडोत्तोलन के बाद तिरंगे सलामी दी गई।

वही तेजस्वी पब्लिक स्कूल में संचालक, गोदावरी सरस्वती शिशु मंदिर नवगछिया में प्राचार्य लाल बाबू राय, बिहपुर पाटलिपुत्र पब्लिक स्कूल में प्राचार्य अनिल कुमार, नारायणपुर के सरस्वती शिशु मंदिर बलाहा में प्राचार्य शिवशंकर सिन्हा, मदन अहल्या महाविद्यालय नवगछिया, बीएसएस सर्राफ कॉलेज, जीबी कॉलेज नवगछिया सहित सभी सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में शान से तिरंगा फहराया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *