नवगछिया। बारिश के दौरान शुक्रवार की सुबह विश्वकर्मा चौक के पास स्थित पीपल पेड़ की टहनी टूट कर तार पर गिरी, जिससे पेड़ के नीचे से गुजर बिजली का तार टूट भी टूट गया। जिसके कारण पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
हालांकि, दोपहर में कई गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल की गई। लेकिन आधे खरीक बाजार की आपूर्ति देर शाम तक ठप थी। जिसके कारण खरीक बाजार स्थित बड़ी डाकघर का कार्य दिन भर बाधित रहा और दो सौ से अधिक उपभोक्ता पूरी तरह प्रभावित हो गया।
जिसके कारण इन लोगों का इस भीषण गर्मी में जीना मुहाल हो गया। वहीं, बिजली कंपनी के कर्मी द्वारा तार जोड़ने का कार्य किया जा रहा था। किन्तु, देर शाम तक पूरा नहीं हो पाया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
