नवगछिया:- कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्‍ण के प्रकटोत्‍सव का पर्व जन्‍माष्‍टमी श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में साईंनगर सहौरा में  स्थित साईंनाथ मंदिर परिसर में धुमधाम से मनाया गया

मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया भक्तों में भारी उत्साह सुबह से  ही मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही वहीं जन्माष्टमी के मौके  कान्हा का भोग दुध दही मख्खन का भोग अर्पित किया साथ ही भजन कीर्तन भक्तिमय जयकारे के बीच माहौल उत्साह पूर्ण रहा मौके पर श्री सद्गुरु साईनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार ने कहा कि जब जब इस पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है और अधर्म का प्रकोप बढ़ता है

तब तब श्री कृष्ण इस पृथ्वी पर अवतरित होता हैं और धर्म की रक्षा करते है भगवान श्री  ने द्वापर युग में जन्म लेकर कंस का संहार किया था और कौरवों जैसे अधर्मीयों का विनाश करवा कर धर्म की रक्षा की थी भगवान श्रीकृष्‍ण ने भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मथुरा में जन्‍म लिया था इस अवसर पर श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, बरूण यादव, रिकंज कुमार, सिन्टु कुमार, सहित अन्य मौजूद रहे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *