नारायणपुर । प्रखंड के कृष्ण मंदिर परिसर में जन्माष्टमी पर आयोजित दो दिवसीय कुश्ती का फाइनल रविवार को हुआ। महिला वर्ग में हरियाणा की पूनम यादव और पुरुष वर्ग में मेरठ, यूपी के साकिर नूर चैंपियन बने। प्रतियोगिता में हरियाणा, नेपाल, गाजियाबाद, गोरखपुर, बनारस के अलावा आसपास के जिलों के पहलवान आए हुए थे।
Total Downloads: 91
दंगल का उद्घाटन नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलें। रविवार को हुए मुकाबले में पूनम यादव ने गाजियाबाद की अंशू को हराकर विजेता बनीं। पुरुष वर्ग में मेरठ के साकिर नूर विजेता और बनारस के सुरेंद्र यादव उप विजेता रहे।
दर्शक व आयोजक के द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवान को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव, मुखिया संजीव कुमार यादव, सरपंच देवेन्द्र यादव, उपमुखिया शंभू यादव, पूर्व मुखिया जर्मनी मिश्र, भवेश शर्मा, उदय शर्मा, भोगी शर्मा सहित अन्य ने सभी पहलवान को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। कांमेट्री में खरीक प्रखंड के गुलशन यादव, महेन्द्र यादव व शिक्षक रविन्द्र यादव थे।

