नवगछिया । रंगरा में शुक्रवार को एक ट्रक से 80 लाख रुपये का गांजा बरामद किया गया। गांजा असम से पटना ले जाई जा रहा था। मद्य निषेध इकाई बिहार पुलिस की विशेष टीम के पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह नेतृत्व में टीम के अन्य सदस्य, रौशन कुमार, अभय कुमार, अब्दुल कलाम, गौरव कुमार  ने रंगरा थानाध्यक्ष महताब खान सहित अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से रंगरा ओपी के भवानीपुर में एनएच 31 से ट्रक में छुपाकर  ले जाया जा रहा 80 लाख का गांजा जब्त किया। पुलिस निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि आसाम से ट्रक में छुपाकर गांजा पटना ले जाया जा रहा है।

गांजा आसाम में ट्रक पर लोड किया गया था। भवानीपुर के पास ट्रक को रोककर जब ट्रक की तलाशी ली गयी तो ट्रक के नीचे प्लाई में छुपाकर रखी हुई 35 पैकेट गांजा बरामाद किया गया।एक पैकेट 10 किलो का था। इस दौरान ट्रक के चालक सतीश कुमार पिता अमरनाथ राय ग्राम मौजीपुर फतुहा पटना और सह चलज मन्तोष कुमार  पिता लालबाबू राय ग्राम तेरसिया वैशाली को हिरासत में लिया गया है।

चालक खलासी से पूछताछ की जा रही है। बरामद गांजा का बाजार मूल्य लगभग 80 लाख है। इस संबंध में प्राथमिकी रंगरा ओपी में ही प्रथमिकी दर्ज की जा रही है। नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि  ट्रक में छुपाकर ले जाया जा रहा  गांजा को रंगरा पुलिस ने जब्त किया है। चालक खलासी भी गिरफ्तार हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *