भागलपुर: नगरपालिका चुनाव-2022 (municipal election) में पार्षद, उपमुख्य पार्षद व मुख्य पार्षद के लिए अलग-अलग इवीएम का उपयोग किया जायेगा. इवीएम को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है. पंचायत चुनाव की तर्ज पर इवीएम पर मतपत्र के रंग के अनुरूप स्टीकर लगाया जायेगा.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

निर्वाचन आयोग से प्राप्त किया जाएगा चुनाव सामग्री

पांच सितंबर तक जिला स्तर पर निर्वाचन सामग्री की व्यवस्था की जायेगी. 26 से 28 सितंबर तक जिले द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग से निर्वाचन सामग्री प्राप्त की जायेगी. मतदान दल को पहले चरण में आठ अक्तूबर और दूसरे चरण में 18 अक्तूबर को सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. पंचायत चुनाव की तरह ही पदवार मतपत्र रंग के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग के लोगो के साथ वोटिंग कंपार्टमेंट तैयार किया जायेगा.

मतदाताओं का किया जाएगा सत्यापन

मतदान केंद्र पर मतदान के दिन मतदाताओं का सत्यापन एफआरएस के माध्यम से होगा. जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारी का प्रशिक्षण एक सितंबर तक, जिला स्तर पर इवीएम मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण 10 से 12 सितंबर, जिला स्तर पर कार्मिकों व आइटीकर्मियों का तीन प्रशिक्षण 14 सितंबर से 15 अक्तूबर तक करने का निर्देश मुख्यालय के स्तर से दिया गया है. दो से पांच अक्तूबर तक दुर्गापूजा अवकाश रहने के कारण ससमय प्रशिक्षण संपन्न करने कहा गया है.

ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से होगा नामांकन

नामांकन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से होगा. महिलाकर्मियों वाले बूथ का निर्माण पिंक बूथ के रूप में किया जायेगा. युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था की जायेगी

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet