नवगछिया। इस्माईलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले तीन चार माह से बच्चे के जन्म में आई कमी को कारण भागलपुर सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा के साथ पटना के स्वास्थ्य विभाग के एडीशनल डायरेक्टर डॉ. डीके गुप्ता इस्माईलपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने सीएचसी पर प्रसव दर में कमी को लेकर काफी आश्चर्य जताते हुए तत्काल गांव-गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।

सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि जन्म दर की यहां पर पिछले तीन चार महीने तक मुख्यालय से मॉनिटरिंग की गई। जिसमें इस वर्ष अप्रैल माह में अस्पताल में हुए प्रसव की संख्या में लगातार कमी आ रही थी। अप्रैल माह में 55 प्रसव अस्पताल में, घर पर 14 प्रसव हुआ। मई माह में 55 अस्पताल में एवं घर में 17 प्रसव हुआ। इसी तरह से जून में 44 अस्पताल में 13 घर पर जुलाई में 45 घर पर 13 वहीं अगस्त माह में जब स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा आशा और ममता कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया।

उसके उपरांत 83 प्रसव अस्पताल में हुआ। वहीं घर पर 8 प्रसव किया गया। उन्होंने बताया कि जिस तरह के प्रसव का रिपोर्ट था इसको लेकर के प्रतिरक्षण पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों को यहां पर कैंप कर लोगों को जागरूक करने को कहा गया है। कुछ दिन पूर्व यहां पर एंबुलेंस खराब रहने के कारण भी मरीज यहां तक नहीं पहुंच पा रहे थे लेकिन एंबुलेंस नया मिलने से अब मरीजों को पूरी सुविधा मिल रही है।

एडीशनल डायरेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट मुख्यालय में दिया जाएगा उसके बाद यहां पर किस तरह से मरीज पहुंचे इसको लेकर के जागरूक किया जाएगा। सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में सभी व्यवस्था रहे इसके लिए यहां पर चिकित्सक एवं महिला चिकित्सक की नियुक्ति सप्ताह में दो दिन के लिए की जा रही है। मौके पर सिविल सर्जन के साथ प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *