नारायणपुर : प्रखंड के भ्रमरपुर निवासी ज्योतिष मंडल के पुत्र सुजीत कुमार का नगरपारा निवासी व्यक्ति पर नाखून उखारने का आरोप लगाते हुए बिहपुर थाना में लिखित शिकायत की। बिहपुर पुलिस ने घटना को लेकर गश्ती दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल भवानीपुर थाने में पड़ता है। इसके बाद उन्हें भवानीपुर थाना भेजा गया।

पीड़ित ने बताया कि नगरपारा से दूध देकर लौट रहे नौ वर्षीय बालक के पैंट से पैसा निकाल लिया और पिलास से नाखून उखाड़ लिया। जब उसके शिकायत करने घर में गये तो परिजन के साथ आरोपी के परिजन ने गाली गलौज भी की।

भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चल रहा है। उन्होंने इस तरह की घटना से इनकार किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *