नवगछिया : कोरोना के सात नये मामले जांच में पाये गये। इनमें से एक संक्रमित अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में तैनात कर्मचारी है। जबकि शहरी क्षेत्र में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।

सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि नये मिले संक्रमितों में से कहलगांव प्रखंड के भवानीपुर में 30 साल का युवक, सलेमपुर सैनी में 21 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।

जबकि रंगरा चौक प्रखंड के रंगरा में 62 साल के बुजुर्ग, सबौर प्रखंड के तहबलपुर में 61 साल की महिला बुजुर्ग, अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में 57 साल के अधेड़, नाथनगर प्रखंड के मनोहरपुर में 44 साल के युवक और गोपालपुर प्रखंड के सिंधिया मकंदपुर में 14 साल के बच्चे में कोरोना का संक्रमण मिला है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *