नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रोड में लोहा पुल के आगे 4.30 बजे बेखौफ अपराधियों ने लक्ष्मीपुर निवासी मनोज पंडित के पुत्र निशांत कुमार राज से एक लाख तीस हजार रुपये लूट लिये. घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार व इस्माइलपुर थानाध्यक्ष मणि पासवान घटनास्थल पर पहुँचे और मामले की जानकारी निशांत से लिया.

घटना के बारे में निशांत कुमार राज के पिता मनोज पंडित ने बताया कि जमीन वाले को रुपये देने हेतु मेरा पुत्र चेक के द्वारा एनएच 31 नवगछिया पर स्थित सत्यम होटल के पास यूको बैंक की शाखा से रुपये निकाल कर अपनी बाइक से वापस घर जा रहा था कि लोहा पुल के आगे बाइक को रिजर्व लगाने के दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने मेरे पुत्र की बाइक के आगे अपनी बाइक खडी कर दी

और एक अपराधी ने मेरे पुत्र के दोनों हाथ को पीछे कर पकड लिया और दूसरे ने पैंट से दोनों पॉकेट में रखे रुपये को निकाल लिया और चलते बने. उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी और पुलिस पूछताछ मेरे पुत्र से कर रही है. इस मामले में गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन दिया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *