नवगछिया। हिन्दी दिवस के मौके पर आश्रम रोड स्थित शिवशक्ति योगपीठ में परमहंस स्वामी आगमानंद जी के निर्देशन में हिन्दी दिवस परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका संचालन पंडित चंद्रकांत ने किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 87
सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह और सेवानिवृत्त पुस्तकालयाध्यक्ष सियाशरण पोद्दार सिया ने हिन्दी दिवस समारोह कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित कपीश के श्रीगणेश वंदना के साथ हुआ। मौके पर स्वामी शिवप्रेमानंद, कुंदन बाबा, पंडित केशव, दरोगा जी, बालक जी, राजेश कानोडिया सहित काफी गणमान्य लोग शामिल रहे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
