नवगछिया : ज्योतिश्चार्य दयानंद पाण्डेय, रोहिणी नक्षत्र व सिद्धि योग में आज भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाएगी। बाजार में पूजन सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इसके साथ कई लोग गाड़ियों की सफाई के लिए देर शाम तक सर्विसिंग सेंटर पर जुटे रहे। सरकारी बस स्टैंड, निजी बस स्टैंड, रेलवे यार्ड, बियाडा स्थित कल-कारखाने के अलावा मोटर-गैरेज आदि जगहों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाएगी।

महावीर स्थान के पंडित आनंद झा ने बताया कि मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा पहले वास्तुकार और इंजीनियर हैं जिन्होंने स्वर्ग लोक, पुष्पक विमान, द्वारिका नगरी, यमपुरी, कुबेरपुरी आदि का निर्माण किया था। इस दिन विशेष तौर पर औजार, निर्माण कार्य से जुड़ी मशीनें, दुकानों व कल-कारखानों आदि की पूजा की जाती है। इस बार रोहिणी नक्षत्र व सिद्धि योग भी संयोग बन रहा है।

भगवान विश्वकर्मा की कृपा से भक्तों की हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं। व्यापार में तरक्की और उन्नति होती है। संकट मोचन दरबार के पंडित चंद्रशेखर झा ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि के रचयिता ब्रह्माजी के सातवें पुत्र के रूप में जन्‍म लिया था। भगवान विश्वकर्मा का जिक्र 12 आदित्यों और ऋग्वेद में होता है। भगवान विश्वकर्मा को संसार का पहला इंजीनियर भी कहा जाता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *