भागलपुर : विधायक गोपाल मंडल की पत्नी सविता देवी भी भागलपुर से मेयर का चुनाव लड़ सकती है। इस बात की पक्की खबर है। गोपाल मंडल की पत्नी सविता देवी सोमवार को चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाली है।
Total Downloads: 92
जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने कई महीने पहले ही अपनी पत्नी के चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। गोपाल मंडल ने कहा था कि हम शहर के लोगों का मिजाज जान रहे हैं। मेरी पत्नी घर में रहकर क्या करेगी, मेयर का चुनाव लड़कर जीतेगी तो जनता का सेवा करेगी।
भागलपुर में मेयर पद के लिए त्रिकोणीय लड़ाई
भागलपुर नगर पालिका के चुनाव के लिए मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पदों पर सीट अति पिछड़ा के लिए आरक्षित है। इसको लेकर चुनाव लड़ने का अरमान लिए कई प्रत्याशियों के सपने पर पानी फिर गया है। इसके बाद कुछ प्रत्याशियों के नाम मेयर पद के लिए अभी तक सामने आ चुके हैं। इसमें पूर्व मेयर सीमा साहा और डॉक्टर वसुंधरा लाल पहले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। गोपाल मंडल की पत्नी सविता देवी सोमवार को खरमनचक स्थित मर्यादा विवाह भवन में दोपहर 1 बजे चुनाव में दावेदारी पेश कर देंगी।

