नवगछिया। नवगछिया थाना के तेतरी पीएनबी जानेवाली सड़क के पास गड्ढे से पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव कई दिनों का होने के कारण सड़ गल गया था, जिससे बदबू आ रही थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 92
सूचना मिलने पर नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। आसपास के लोगों ने बताया कि वृद्ध कई दिनों से सड़क पर ही पड़ा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गयी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
