नवगछिया : नवगछिया आदर्श स्टेशन की जीआरपी पुलिस ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी है। मोबाइल चोरी के आरोप में आरोपी महादलित युवक के परिवार की महिलाओं को बेल्ट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़ित महिला के पूरे शरीर पर जख्म है।

घायल अनिता देवी पति सुबोध मल्लिक, पूनम देवी पति महेंद्र मल्लिक और गुड़िया देवी पिता सुबोध मल्लिक ने रोते हुए अपना जख्म दिखाया। अनिता देवी कहा कि उसके बेटे पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुये स्टेशन से घसीटते हुए सभी को जीआरपी में ले गई और वहां सिपाही और दोनों महिला सिपाही ने बेल्ट और लाठी से पीटा। महिला ने कहा कि हम चीखते रहे और वेलोग पीटते रहे। महिला सिपाही बेल्ट से पीट रही थी।

उसने बताया कि उसके बेटे ने मोबाइल चोरी नहीं की है, लेकिन जबरदस्ती उस पर आरोप लगाया जा रहा है। वह डर से भाग गया है। उसके बाद जीआरपी पुलिस ने हम सभी महिलाओं को घर से घसीटते हुए मारते-पीटते ले जाकर सभी को बन्द कर दिया। घायल महिलाओं ने बताया कि दो दिन पहले पांच हजार रुपया मिला था वह भी छीन लिया और फिर से पीटने की धमकी दी। जीआरपी की महिला सिपाही पर कई आरोप लगाए।

घायल महिलाओं ने आत्महत्या की दी चेतावनी

दर्द से कराह रही महिलाओं ने कहा कि अगर इंसाफ नही मिलेगा तो हमलोग जहर खाकर मर जाएंगे। वहीं जीआरपी के प्रभारी थानाध्यक्ष ने मामले को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि जीआरपी में किसी ने महिला को नहीं पीटा है बाहर पब्लिक लोग मारपीट किये होंगे।सभी झूठ बोल रही हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *