नवगछिया । नवगछिया में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातवरण में संपन्न हो, इसके लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस द्वारा हर तरह की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Total Downloads: 87
गोपालपुर थाना पुलिस द्वारा गोपालपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र गोसाई गांव पंचायत अंतर्गत मकनपुर एवं हरनाथ चक गांव में लगभग 70 लोगों के ऊपर निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है। वहीं दशहरा को देखते हुए लगभग डेढ़ सौ से अधिक लोगों पर निरोधात्मक की कार्रवाई की गयी है।
थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई के साथ-साथ 109 एवं 110 का भी प्रस्ताव अनुमंडल पदाधिकारी को दिया जा रहा है। जिससे किसी भी तरह का हुड़दंग दशहरा के मौके पर न हो सके। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के शराब माफिया से लेकर के शराब तस्करों पर गुंडा पंजी का नाम दर्ज करने की भी कार्रवाई की गयी है।

साथ ही यहां पर पीयूष कुमार जो कुख्यात अपराधी है। इसके ऊपर सीसीए तीन एवं सीसीए 12 को लेकर बेल रिजेक्ट के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में भी दशहरा को लेकर के लगभग 40 से 50 लोगों के ऊपर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
