नारायणपुर जेपी कॉलेज नारायणपुर के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. शैलेन्द्र कुमार को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा शुक्रवार को सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम पदाधिकारी- 2022 के लिए सम्मानित किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 87
एनवाईकेएस भागलपुर के कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता और मार्गदर्शन देते रहने को लेकर विश्व विद्यालय द्वारा पुरस्कृत कर कुलपति प्रो. जवाहर लाल द्वारा सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिलने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजवंश यादव, डॉ. राजीव कुमार राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मधुर मिलन नायक समेत अन्य शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी समेत छात्र-छात्राओं ने बधाई संदेश दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
