बिहपुर । प्रखंड में शारदीय नवरात्र हर्षोल्लास व धूमधाम से मनायी जा रही है। इस दौरान माता  मंदिर से निकलने वाले दुर्गासप्तशती के पाठ से इलाका भक्तिमय हो गया है। शनिवार मां छठे  स्वरूप  कात्यायनी की विधिविधान पूर्वक पूजा की गई।

वहीं रविवार  को मां के सातवें स्वरूप  कालरात्रि के पूजन के साथ ही माता के मंदिरों व पूजा पंडालों के पट खुल जाएंगे। पट खुलते ही माता के दर्शन व पूजन को श्रद्धालुओं  का सैलाब उमड पड़ेगा।

प्रखंड के बिहपुर रेलवे इंजीनियरिंग, विक्रमपुर, मड़वा, मिल्की, बभनगामा, दयालपुर, जयरामपुर, नरकटिया व लत्तीपुर आदि में मां के मंदिरों में महिलाएं एवं युवती संध्या दीप जला रही हैं। वहीं बिहपुर रेलवे इंजीनियरिंग दुर्गा स्थान में हर साल की तरह इस साल भी बंगला ढाक की थाप पर माता की संध्या आरती की जायेगी ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *