भागलपुर में दुनिया का छठा सबसे जहरीला सांप (रसेल वाइपर) मिला है। रसेल वाइपर को देखते ही लोगो की हालात खराब हो गई। माना जाता है कि इस सांप का कटा इंसान पानी भी नहीं मांगता। दरअसल भागलपुर के मीराचक इलाके में तूफानी मंडल के घर में अहले सुबह रसेल वाइपर सांप दिखा। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
Total Downloads: 314
वहीं के स्थानीय निवासी हरे राम मंडल ने बताया कि यह सांप पिछले 10 से 15 दिनों से इसी इलाके में घूम रहा है। रात के समय बाहर निकलते पहले भी देखा गया है। शुक्रवार के दिन तूफानी मंडल की बेटी ने सांप को देखा है जिसके बाद गांव वालो ने मिलकर सांप को पकड़ कर बोरे में डाला।
वन विभाग ने सांप को लिया कब्जे में
सांप को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को फोन किया। जिसके बाद सुबह 7 बजे वन विभाग की टीम मीराचक पहुंची। जिसके बाद सांप को रेस्क्यू करके वहां से ले गई। गांव वालो ने बताया कि उन्होंने इसे अजगर सांप समझ कर पकड़ा था। जिसकी लंबाई करीब 3 फिट थी।

लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये रसेल वाइपर सांप है। ये सांप बहुत ही जहरीला होता है। इसके काटने के बाद शायद ही कोई इंसान जिंदा बच पाता है। इसके काटने के महज 30 सेकेंड में ही मौत हो जाती है। हालांकि गनीमत ये रही कि इस सांप में किसी ग्रामीण को नही काटा।
