नवगछिया। नवगछिया बाजार में धोबिनिया निवासी शातिर राणा यादव ने शुक्रवार को दिनदहाड़े मखातकिया निवासी युवक को रंगदारी नहीं देने पर अगवा कर लिया। बाद में लोगों के विरोध के बाद उसे छोड़ा। इस संबंध में पीड़ित के बयान पर नवगछिया थाना में राणा यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पीड़ित रंजन कुमार ने बताया कि राणा यादव उससे रंगदारी मांग रहा था। नहीं देने पर उसको पकड़ कर ले जा रहा था। इस दौरान जब स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि बिनोद सिंह ने इसका विरोध किया तो उससे भी राणा यादव ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। बाद में बिनोद सिंह ने उसे खदेड़ा और रंजन को छुड़वाया।

इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि राणा यादव पर रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रंजन भी नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। हाल में उस पर स्मैक का कारोबार करने के आरोप लग रहे हैं। पुलिस इस संबंध में भी गहन जांच पड़ताल करेगी। बताया जा रहा है कि इसी कारोबार को लेकर राणा यादव उससे रंगदारी मांग रहा था।

पहले भी रंगदारी मांगने में गया था जेल :

राणा यादव रंगदारी मांगने के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। राणा यादव ने हाल में ही बाजार के व्यवसायी अशोक जायसवाल के पुत्र को भी मारपीट कर अगवा किया था। पुलिस पदाधिकारियों के दबाब में उसे छोड़ा गया था। पूर्व में उसने एक ग्रामीण चिकित्सक से रंगदारी मांगी थी और बाद में जेल भी भेजा गया था। नवगछिया पुलिस उसकी गिरफ्तारी में लगी हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *