नवगछिया। नवगछिया के गोसाई गाँव में माधुरी झा द्वारा संपादित पुस्तक पल-पल दिल के पास का महिलाओं ने विमोचन किया। माधुरी झा एवं विभूति भूषण झा स्वयं के खर्च पर स्थापित रचनाकारों के साथ- नये रचनाकारों की रचनाओं को समाहित कर पुस्तक निकालते हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 314
उन्होंने बताया कि अभी तक अवली, इन्नर, बारहबाना और प्रभाती नाम से चार पुस्तक ला चुके हैं। पल-पल दिल के पास पुस्तक में सम्पूर्ण भारत के 51 रचनाकारों की रचनाएं हैं।
दो और पुस्तक चदरिया झीनी रे झीनी और भौजिया आने को हैं। कार्यक्रम में मधुमति ठाकुर, बेली झा, संगीता ठाकुर, प्रिया झा, सरोज देवी, अतुल कुमार, कुमार गौरव, विभूति भूषण झा, तरुण कुमार, वरुण बाबुल और अनेक लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
