नवगछिया में बेखौफ अपराधियों ने अपने घर से थोड़ी दूर बासा पर सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत कदवा ओपी थाना क्षेत्र के पंचगछिया टोला की है। मृतक की पहचान नागेश्वर सिंह (65) के रूप में हुई है। परिजनों को इस मामले की जानकारी तब मिली जब वो लोग रविवार की सुबह बासा पर गए। वहां देखा की नागेश्वर सिंह को गोली लगी है और वो मृत पड़े है। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगो की भिड़ जुट गई।

सुबह परिजनों ने घटना की जानकारी लगने के तुंरत बाद कदवा थाने की पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। फिर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नागेश्वर सिंह की बहू जुली देवी ने बताया कि उनके ससुर नागेश्वर सिंह रात 9 बजे घर से खाना खाकर बासा पर गए थे।

इसके थोड़े बाद गोली चलने की आवाज आई थी। लेकिन हमलोग ने उतना ध्यान नहीं दिया। हमलोग को लगा कि इनकी कोई दुश्मन तो है नहीं। गोली कहीं और चली होगी। लेकिन सुबह आकार देखा तो पता चला कि गोली इन्हीं को मारा गया है। पुलिस से पूछताछ में परिजनों ने बताया कि इनका किसी से को दुश्मनी नहीं था। पता नहीं किसने गोली मार दी। वहीं उनकी मौत के बाद परिजनों के रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *