बिहपुर में मारपीट और फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, लत्तीपुर से पकड़ा गया शिवा यादव
नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र में मारपीट, फायरिंग और लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवा यादव, पिता बौकु यादव, निवासी लत्तीपुर, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे लत्तीपुर गांव से गिरफ्तार किया।
Total Downloads: 306
नवगछिया एसपी वैभव शर्मा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मामला 5 सितंबर 2025 का है। इस संबंध में पीड़ित अंकुश कुमार उर्फ राजा कुमार ने बिहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
शिकायत के अनुसार, लत्तीपुर गांव स्थित भोला बाबा स्थान के पास शिवा यादव और उसके कुछ अन्य साथियों ने अंकुश कुमार के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग भी की। इसके अलावा उनका मोबाइल फोन और रुपये भी छीन लिए गए थे।

मामले को लेकर बिहपुर थाने में कांड संख्या 220/25 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में शामिल दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, एक अन्य आरोपी को रिमांड पर लिया गया था।
पुलिस के अनुसार, मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 22 सितंबर 2026 को पुलिस ने शिवा यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।
