बच्चे को स्कूल छोड़ने गई महिला से दो लुटेरों ने कहा कि बच्चे को स्कूल छोड़कर आओ, होशियारी की तो उसे गोली मार दूंगा। जब महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस आई तो लुटेरों ने चाकू दिखाकर 15 लाख रुपए के गहने और मोबाइल लूट लिए। यह घटना मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे बड़ी पोस्ट ऑफिस स्थित माउंट असीसी जूनियर सेक्शन स्कूल के पास की है।

लुटेरों ने जमीन कारोबारी जयंत कुमार सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह से सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन जिसमें करीब आठ लाख का हीरा जड़ा हुआ था, एक जोड़ी सोने का कंगन, एक जोड़ी बाली व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। प्रियंका के रोने-चिल्लाने पर दुकानदार और राहगीरों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर तिलकामांझी थाने की पुलिस पहुंची और पास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। पुलिस ने दो संदिग्धों को चिह्नित किया है। प्रियंका के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महिला बोली-इशारे करके लुटेरों ने अपने पास बुलाया और कहा-जैसा कह रहा हूं, वैसा चुपचाप करती जाओ

प्रियंका सिंह ने पुलिस को बताया कि मेरा बेटा माउंट असीसी स्कूल में नर्सरी में पढ़ता है। सुबह 7 बजे डीआईजी कोठी स्थित नौलखा अपार्टमेंट से उसे टोटो से स्कूल पहुंचाने गई थी। बड़ी पोस्ट ऑफिस के सामने हनुमान मंदिर के पास टोटो से उतरी। वहां पर खड़े दो लुटेरों ने इशारे से अपने पास बुलाया। पहली बार नजरअंदाज कर दिया, लेकिन दूसरी बार बुलाने पर वह उनलोगों के पास गई।

एक लुटेरे ने चाकू दिखाकर कहा कि कोई होशियारी मत दिखाना, जैसा कह रहा हूं, चुपचाप वैसा करती जाओ। उसने कहा कि तुम्हारे देवर को भी पहचानता हूं, उसके साथ तुम्हारा बच्चा आता है। लुटेरों ने कहा कि चुपचाप बच्चे को स्कूल के अंदर छोड़कर वापस आओ। जैसे ही वह बच्चे को छोड़कर स्कूल के गेट से निकली दोनों उसके साथ पोस्ट ऑफिस की गेट की तरफ चलने लगे। हनुमान मंदिर के पास पहुंची तो चाकू दिखाकर सारे गहने लूट लिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *