नारायणपुर : प्रखंड के बलहा गांव में सोमवार की सुबह गणेश यादव की छः वर्षीय नतिनी लक्ष्मी कुमारी की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गई। परिजनों ने बताया कि सुबह शौच करने में पैर फिसलने से बच्ची डूब गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 86
मुखिया प्रतिनिधि किशोर कुमार व ग्रामीण ने भवानीपुर पुलिस व सीओ अजय सरकार को दूरभाष पर सूचना दी। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बच्ची को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा।
सीओ अजय सरकार ने बताया कि जांच कर सरकारी प्रावधान के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा। बच्ची का घर परबत्ता थाना के अरैया बलहा घर था वह ननिहाल आयी थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
